विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय और आमिर ने महाराष्ट्र के सूखे पीड़ितों के लिए लिया ये नेक फैसला

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 19 Apr 2016 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2016 06:48 PM (IST)

इन दिनों महाराष्ट्र के कई गांव सूखे की भयानक मार झेल रहे हैं। ऐसे में नाना पाटेकर के बाद अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों महाराष्ट्र के कई गांव सूखे की भयानक मार झेल रहे हैं। ऐसे में नाना पाटेकर के बाद अब अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सितारे भी मदद को आगे आए हैं। जहां अक्षय ने पीड़ितों के लिए 50 लाख रुपए दान में दिए हैं, वहीं आमिर ने सूखे से बुरी तरह से प्रभावित दो गांवों को गोद लिया है।

रितिक रोशन ने नाना को दिया ऐसा गिफ्ट कि आंखों से छलक पड़े आंसू

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर ने हाल ही में महाराष्ट्र के सूखे से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और इसके बाद ताल व कोरेगांव नामक दो गांवों को गोद लेने का फैसला किया, जहां के हालात सबसे खराब थे। आपको बता दें कि 2001 में गुजरात में आए भयानक भूकंप के बाद भी आमिर ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए कच्छ के गांवों को गोद लिया था।

वहीं अक्षय पहले भी महाराष्ट्र में कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहे किसानों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। उन्होंने 90 लाख रुपए दान में दिए थे। अक्षय ने भी जलयुक्त शिवर अभियान की तारीफ की है।

'उड़ता पंजाब' में बिजी करीना कपूर पड़ गईं ये कैसी उलझन में!

आमिर ने हाल ही में जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के बीड़ का भी दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के जलयुक्त शिवर अभियान का समर्थन किया था। वैसे प्रोफेशनल लाइफ में आमिर इन दिनों फिल्म 'दंगल' में व्यस्त हैं, जिसमें वो एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अक्षय की 'हाउसफुल' और 'रुस्तम' जैसी फिल्में जल्द आने वाली हैं।