विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब करण जौहर ने खोले ऐश्‍वर्या राय के राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 04 Jun 2015 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2015 04:58 PM (IST)

ऐश्‍वर्या राय और करण जौहर दोनों ही फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काफी सालों से हैं, मगर पहली बार फिल्‍म 'एे दिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय और करण जौहर दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी सालों से हैं, मगर पहली बार फिल्म 'एे दिल है मुश्किल' से दोनों साथ काम करने जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि करण जौहर ने उन्हें अब तक अपनी फिल्मों में काम करने का ऑफर ही नहीं दिया।

मिलिए टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी से!

आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को अपनी सुपर-डुपर हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए भी एप्रोच किया था। जी हां, खुद करण जौहर ने राष्ट्रीय चैनल पर इसका खुलासा किया है और उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह ऐश्वर्या राय ने विनम्रता पूवर्क उनकी इस फिल्म के लिए ना कह दिया। उन्होंने फिल्म 'दोस्ताना' के लिए भी ऐश्वर्या राय को ऑफर दिया था। इसमें अभिषेक बच्चन भी थे।

रिलीज हुआ बिग बी और फरहान की 'वजीर' का ट्रेलर

इस बारे में ऐश्वर्या राय ने सफाई देते कहा कि वह करण जौहर को हां कहना चाहती थीं, मगर जब भी दोनों एक साथ काम करना चाहते थे, शेड्यूल की समस्या हमेशा बीच में आकर खड़ी हो जाती थी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'एे दिल है मुश्किल' के बारे में हंसते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए आसानी से समय मिल गया, क्योंकि अभी वह अपना शेड्यूल प्लान कर रही हैं।

किम कार्दशियां की ड्रेस में लगी आग!

आपको बता दें अपनी बेटी आराध्या की वजह से ऐश्वर्या राय काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर रहीं। अब वह फिल्म 'जज्बा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद कैसे उनके करण जौहर के साथ और भी रिश्ते मजबूत हो गए। दोनों अक्सर शाम में साथ समय बिताते थे और इसी तरह एक शाम उन्होंने फिल्म 'एे दिल है मुश्किल' की स्टोरी सुनाई और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी।