विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कान्स' में 'जज्बा' दिखाकर लौटीं ऐश्वर्या और आराध्या

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 24 May 2015 08:08 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 08:17 AM (IST)

हर साल की तरह इस साल भी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपने स्टाइल से प्रभावित करने के बाद ऐश्वर्या राय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपने स्टाइल से प्रभावित करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अब भारत लौट आई हैं। उन्हें मुंबई इंटरनेशल एयरपोर्ट पर अपने बेटी आराध्या के साथ देखा गया।

कान्स में पुरस्कृत हुई नीरज घेवन की फिल्म 'मसान'

आराध्या ने क्यूट पिंक जैकेट पहन रखी थी जबकि ऐश्वर्या राय ने ब्लैक अपना रखा था। उन्हें लेने के लिए ऐश्वर्या के पिता एयरपोर्ट पहुंचे थे। 'कान्स' जाते वक्त आराध्या के नाना ही उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट आए थे। एयरपोर्ट पर जैसे ही ऐश्वर्या और आराध्या बाहर आए, मीडिया फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। पापाराजी को लेकर उन्होंने 'कान्स' में कहा ही था कि अब तो आराध्या को इसकी आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि जब भी हम एयरपोर्ट या घर से बाहर निकलते हैं तो फोटोग्राफर्स का घेरना आराध्या को समान्य लगता है।

कैलाश खेर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ऐश्वर्या का ये साल भी 'कान्स समारोह' में शानदार रहा। इस बार तो उनकी कमबैक फिल्म 'जज्बा' का फर्स्ट लुक भी वहां जारी किया गया। रेड कार्पेट पर भी उनकी ब्लैक और ग्रीन ड्रेस को खूब तारीफ मिली। 'जज्बा' लॉन्च पर कराए गए फोटोशूट के चर्चे भी जमकर हुए। 'जज्बा' के निर्देशक संजय गुप्ता भी इस दौरान उनके साथ थे। उनकी इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

बहन की रिसेप्शन पार्टी में मंडी पहुंचेंगे सलमान खान