विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या ने खुद ही बता दी, क्या है 'ऐ दिल...' को कम प्रमोट करने की वजह

By ManojEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 12:56 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 01:34 PM (IST)

बताया जा रहा है कि ऐश इसी कारण फिल्म के प्रमोशन में खुल कर नहीं आना चाहती क्योंकि 'ऐ दिल..' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। यदि कीजिये कुछ समय पहले एक ख़बर आई थी कि ऐश्वर्या बच्चन अपनी बेटी आराध्या पर ज्यादा ध्यान देने के लिए फिल्म' ऐ दिल है मुश्किल ' का सिर्फ जरुरत भर प्रमोशन करेंगी लेकिन अब पता चल गया है कि इसके पीछे एक और कारण है जिसका खुलासा खुद ऐश्वर्या ने ही कर दिया है।

दरअसल ऐश्वर्या ने भी मान लिया है कि ये फिल्म उनसे ज्यादा अनुष्का शर्मा की है तो ऐसे प्रमोशन को उनका लीड करना तो बनता ही नहीं है। एक मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में ऐश ने बताया "ये फिल्म मेरे किरदार के बारे में नहीं है। स्क्रीन पर ज्यादा समय तक अनुष्का शर्मा ही नज़र आएंगी। ये फिल्म अयान यानि रणबीर कपूर के अलग अलग रिश्तों और उनसे जुड़े इमोशन से है। फवाद खान के किरदार के जरिये सामाजिक सक्रियता को दर्शाया गया है। साथ ही में भी दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे एक महिला में रिश्तों को बांध कर रखने की ताकत होती है और उस रिश्तें से दूर हो कर किसी दूसरे रिश्ते से बंधने की दरकार।" करण जौहर की ' ऐ दिल है मुश्किल ' में वैसे तो सारे फिल्मी मसाले हैं लेकिन उन्होंने इमोशन के ट्रेड मार्क का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है।

पहलाज से डरा यशराज , 'बेफ़िक्रे' की फ़िक्र में खेला ये स्मार्ट मूव !

बताया जा रहा है कि ऐश इसी कारण फिल्म के प्रमोशन में खुल कर नहीं आना चाहती क्योंकि 'ऐ दिल..' की टीम इस फिल्म को रणबीर और अनुष्का के नजरिये से दिखाना चाहती है।