विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एआईबी कंट्रोवर्सी: दीपिका की गिरफ्तारी पर रोक

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 05 Mar 2015 10:42 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 01:59 PM (IST)

एआईबी रोस्‍ट कंट्रोवर्सी में फंसीं दीपिका पादुकोण को बॉम्‍बे हाई कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एआईबी रोस्ट कंट्रोवर्सी में फंसीं दीपिका पादुकोण को बॉम्बे हाई कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने 16 मार्च तक दीपिका पादुकोण की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसी तारीख को इस मामले की आखिरी सुनवाई होनी है। उनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को भी पुलिस 16 मार्च तक गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

एआईबी पर फिर बोले आमिर, कहा हो गए थे भावुक

'एआईबी नॉकआउट' शो का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। इसमें करण, रणवीर, अर्जुन जैसे बॉलीवुड सितारे सरेआम गाली-गलौच और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए थे, जिसे पूरे देश के लिए शर्मनाक बताया गया था। इस शो के दर्शकों की भीड़ में दीपिका भी ठहाके लगाती नजर आई थीं। कई लोगों ने इस शो की पूरी टीम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दिए थे। इनमें दीपिका का नाम भी शामिल है।

'डर्टी पॉलिटिक्स' की रिलीज पर लगी रोक हटी

दीपिका को दर्शकों में शामिल होने के लिए आरोपित किया गया है, लेकिन उन्होंने हाल ही में हाई कोर्ट का रुख किया और कहा कि वह मात्र एक दर्शक थीं। उन्होंने इसमें परफॉर्म नहीं किया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने इस मामले की आखिरी सुनवाई तक दीपिका की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला किया। हाई कोर्ट ने करण, रणवीर और अर्जुन के खिलाफ भी पुलिस को कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया।

सोनम कपूर को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी