विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, शाहरुख के बाद काजोल भी बच्‍चों संग छुट्टियां मनाने पहुंचीं लंदन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 28 Jun 2015 11:15 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 04:36 PM (IST)

हाल ही में खबर सामने आई थी कि शाहरुख अपने बच्‍चों सुहाना और आर्यन के साथ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में खबर सामने आई थी कि शाहरुख अपने बच्चों सुहाना और आर्यन के साथ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंच गए हैं। दोनों पहले से ही वहां मौजूद थे और शाहरुख अपने बच्चों के साथ लंदन में आइसक्रीम खाते भी नजर आए थे। अब खबर है कि वो वापस बुल्गारिया लौट आए हैं और अब काजोल अपने बच्चों न्यासा और युग के साथ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंच गई हैं।

बोल्ड एक्ट्रेस कल्कि स्कूल में थीं काफी शर्मीली

जी हां, और काजोल के साथ उनके पति यानी अजय देवगन भी मौजूद हैं। एक फैन ने इस जोड़े की कुछ तस्वीरें लीक की हैं, जिनमें दोनों लंदन में छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में काजोल अपने बेटे युग के साथ दिख रही हैं। ये रही वो तस्वीर।

खबर के मुताबिक, अजय देवगन और उनके बच्चे करीब एक महीने से लंदन में मौजूद हैं। काजोल भी शूटिंग से फुर्सत मिलते ही उनके साथ समय बिताने लंदन पहुंच गईं। खैर, आपको बता दें कि शाहरुख और काजोल एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जादू चलाने को तैयार हैं।

डिप्रेशन से बाहर आने के लिए प्रीतम ने की सलमान की फिल्म

उनके फैंस भी इस सुपरहिट जोड़ी को देखने को बेताब हैं। 'माई नेम इज खान' के बाद दोनों रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' से एक साथ वापसी करने वाले हैं। फिलहाल बुल्गारिया में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और शाहरुख और काजोल की कई तस्वीरें भी वहां से सामने आ चुकी हैं।