विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया के हिसाब से जानें क्‍यों चाहिए एक्‍टर्स को नया लुक

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 06:13 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Aug 2015 07:15 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्‍मों 'उड़ता पंजाब' और 'शानदार' को लेकर चर्चा में हैं। उनका मानना है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों 'उड़ता पंजाब' और 'शानदार' को लेकर चर्चा में हैं। उनका मानना है कि एक्टर्स के लिए हमेशा अलग लुक में दिखना जरूरी होता ही है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी बोर हो जाएंगे।

सनी लियोन को चॉकलेट की जगह मिला कॉन्डम, देखें वीडियो

आलिया के मुताबिक, 'आज के दौर में हर एक्टर को कैरेक्टर के लिए अपना लुक बदलना पड़ता है। 'उड़ता पंजाब' के लिए मुझे वजन कम करना पड़ा। 'शानदार' में मुझे बिकनी लुक देना था। इसके लिए अलग तैयारी की। आप खुद ही बोर हो जाएंगे, यदि हर फिल्म में एक से नजर आएंगे।'

जानें, क्यों ये हॉलीवुड एक्ट्रेस पीती है गाय की हड्डियों का शोरबा

आलिया पहली बार 'शानदार' में बिकीनी पहनी नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर हैं। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। आलिया जल्द ही बड़े पर्दे पर शाहरुख खान के साथ भी नजर आएंगी। इस बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा, 'इस बारे में बाद में बात करेंगे।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।