विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुणाल ने बिग बी की भतीजी से रचाई शादी

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 10 Feb 2015 05:58 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Feb 2015 06:16 PM (GMT+05:30)

फिल्म 'रंग दे बसंती' से चर्चित हुए अभिनेता कुणाल कपूर ने अपनी प्रेमिका व महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'रंग दे बसंती' से चर्चित हुए अभिनेता कुणाल कपूर ने अपनी प्रेमिका व महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना से शादी रचा ली है। दोनों ने सोमवार को सेशेल्स के एक प्राइवेट तट पर गुपचुप ढंग से विवाह किया।

'लव शव ते चिकन खुराना' के सितारे 37 वर्षीय कुणाल ने ट्विटर पर शादी की बधाई देने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'हमारी शादी पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

उन्होंने इसके साथ ही शादी की एक तस्वीर भी ट्विटर पर डाली है। दोनों की पिछले साल फरवरी में सगाई हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान परिवार के लोग भी उपस्थित थे लेकिन यह पता नहीं चल सका कि उनमें बच्चन परिवार के भी सदस्य मौजूद थे या नहीं। नैना पेशे से बैंकर हैं और अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी हैं।

पढ़ेंः क्रिकेट कमेंट्री को लेकर नर्वस हैं अमिताभ

पढ़ेंः इस अभिनेता के पास न टीवी है न एसी