Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक बच्‍चन ब्रिटेन में कीथ वाज का प्रचार करने उतरे

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Tue, 21 Apr 2015 09:19 AM (IST)

    सलमान खान ने श्रीलंका में चुनाव प्रचार किया, तो अब अभिषेक बच्‍चन ब्रिटेन में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार में बॉलीवुड सितारों की मांग बढ़ती जा रही है। अभिषेक बच्चन ने लीसेस्टर से लेबर पार्टी के उम्मीदवार भारतीय मूल के कीथ वाज के पक्ष में चुनाव प्रचार

    मुंबई। सलमान खान ने श्रीलंका में चुनाव प्रचार किया, तो अब अभिषेक बच्चन ब्रिटेन में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार में बॉलीवुड सितारों की मांग बढ़ती जा रही है। अभिषेक बच्चन ने लीसेस्टर से लेबर पार्टी के उम्मीदवार भारतीय मूल के कीथ वाज के पक्ष में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे भी पढ़ें: बिग बी ने की हां, रामगोपाल वर्मा 'सरकार 3' से करेंगे वापसी!

    श्रीलंका में हाल में संपन्न हुए चुनाव में सलमान खान ने पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के लिए वोट मांगा था। ब्रिटेन में मई में होने वाले आम चुनाव में कंजरवेटिव और लेबर पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रचार के तहत अभिषेक ने कीथ वाज के साथ सवाल-जवाब के एक सत्र में हिस्सा लिया।

    इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी, माधुरी ने एक-दूसरे को किया अनदेखा!

    बॉलीवुड अभिनेता ने वाज के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बेलग्रेव रोड और अप्पींघम रोड का भी दौरा किया। अभिषेक की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकले। लोगों को संबोधित करते हुए जूनियर बच्चन ने वाज को अपना पारिवारिक मित्र बताया।

    इसे भी पढ़ें: इस पाक एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के डर से कपिल शर्मा को नहीं किया किस!

    अभिषेक ने कहा 'मैं जानता हूं कि कीथ वाज ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के सच्चे नेता हैं। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों के लिए बहुत काम किया है।' लेबर उम्मीदवार ने कहा 'हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि बॉलीवुड मेगास्टार लीसेस्टर आए।'

    इसे भी पढ़ें: पाइरेसी मामले में 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' ने तोड़े रिकॉर्ड!

    comedy show banner
    comedy show banner