विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी ने की हां, रामगोपाल वर्मा 'सरकार 3' से करेंगे वापसी!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2015 07:47 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 08:04 AM (IST)

फिल्‍ममेकर रामगोपाल वर्मा और अमिताभ बच्‍चन की जोड़ी फिर चर्चा में है। रामगोपाल वर्मा बहुत दिनों से बड़े पर्दे से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी फिर चर्चा में है। रामगोपाल वर्मा बहुत दिनों से बड़े पर्दे से नदारद ही रहे हैं। लेकिन चर्चाओं पर भरोसा किया जाए तो वे जल्द ही वापसी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जब अपनी पहली प्रेमिका के साथ नजर आए अर्जुन कपूर!

रामगोपाल वर्मा इस बार बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म 'सरकार 3' के साथ लौटने का मन बना रहे हैं। खबर है कि साल 2005 में आई फिल्म 'सरकार' और साल 2008 में आई फिल्म 'सरकार राज' का अगला सीक्वल बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पाइरेसी मामले में 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' ने तोड़े रिकॉर्ड!

खबर तो यह भी है कि इस बारे में वह पहले ही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन से बात कर चुके हैं। बिग बी कभी भी राम गोपाल वर्मा को ना नहीं कहते हैं। इस वापसी से रामू एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाएंगे या नहीं ये तो समय ही बताएगा।

इसे भी पढ़ें: इस पाक एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के डर से कपिल शर्मा को नहीं किया किस!