विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में दंगल की दहाड़ पर चहके आमिर , बाहुबली को बताया गर्व

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 12:49 PM (GMT+05:30)

वैसे आपको बता दें कि आमिर खान ने अब तक बाहुबली- द कन्क्लूजन देखी नहीं है।

चीन में दंगल की दहाड़ पर चहके आमिर , बाहुबली को बताया गर्व
चीन में दंगल की दहाड़ पर चहके आमिर , बाहुबली को बताया गर्व

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। चीन में आमिर खान की फिल्म दंगल की तूती बोल रही है और दुनिया में बाहुबली की। आमिर खान इन दोनों फिल्मों के बेहतरीन प्रदर्शन से बहुत ख़ुश हैं और कहा है कि ये भारतीयों की बुलंद आवाज़ है।

वैसे आपको बता दें कि आमिर खान ने अब तक बाहुबली- द कन्क्लूजन देखी नहीं है। मुंबई में फिल्म 'सचिन-अ बिलियन ड्रीम्स' के प्रीमियर पर आये आमिर खान ने चीन में दंगल की कामयाबी पर ख़ुशी जताई लेकिन साथ ही ये भी कहा कि 'दंगल' और 'बाहुबली' की तुलना नहीं की जानी चाहिए। दोनों फिल्में हिंदुस्तान की है और विदेशों में अपना झंडा गाड़ रही है। आमिर खान ने कहा "मुझे बहुत ख़ुशी है कि फिल्म 'दंगल' चीन और दुनिया भर में इतनी पसंद की जा रही है। 'बाहुबली' बहुत ही सफल फिल्म है। मैंने अभी तक 'बाहुबली 2' देखी नहीं है लेकिन जिस जिस से मैं मिला सिर्फ तारीफ सुनी है। मेरी तरफ से निर्देशक एस एस राजमौली और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं। मुझे लगता है हमें यह तुलना नहीं करना चाहिए कि दोनों में कौन सी अच्छी फिल्म है। मुझे 'बाहुबली' पर भी गर्व है।"

यह भी पढ़ें:दुनिया कर रही है Trailer का इंतज़ार और इन्होंने तो Tubelight देख भी ली 

 

बता दें कि आमिर खान ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और ये फिल्म अब वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 1500 रूपये के आंकड़े को पार कर गई है। दंगल में बाद अब बाहुबली भी चीन में रिलीज़ की जाने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।