यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या है जो शाहरुख कर सकते हैं, पर आमिर नहीं
मुंबई। आमिर खान और कई बॉलीवुड स्टार्स की ओर से फेयरनेस क्रीम के प्रचार या उसके विज्ञापनों से दूर रहने ...और पढ़ें

मुंबई। आमिर खान और कई बॉलीवुड स्टार्स की ओर से फेयरनेस क्रीम के प्रचार या उसके विज्ञापनों से दूर रहने की खबर ने जरूर शाहरुख खान को असमंजस में डाल दिया है। जी हां हाल ही में आमिर खान ने किसी भी कंपनी की फेयरनेस क्रीम के एंडोर्समेंट से इन्कार कर दिया है। सिर्फ आमिर नहीं बल्कि कई और स्टार्स ने भी ऐसे विज्ञापनों से दूर रहने की बात कही है।
पढ़ें : शाहरुख के बाद अब सलमान बनाएंगे लड़कों को गोरा
सूत्रों ने बताया कि आमिर खान ने हाल ही में फेयरनेस क्रीम की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भगवान ने जैसा रूप दिया है वह हमारे लिए तोहफे जैसा है, उसके साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कभी इस तरह की क्रीम के एंडोर्समेंट का ऑफर आता भी है, तो वे मना कर देंगे।
यही नहीं कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने भी फेयरनस क्रीम से दूर रहने की बात पर मुहर लगा दी। ऐसे ही कई ओर सितारों ने फेयरनेस क्रीम के एंडोर्समेंट से इन्कार कर दिया। इसके बाद शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। वे काफी समय से ही एक कंपनी की फेयरनेस क्रीम के एंडोर्समेंट से जुड़े हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में शाहरुख खान के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी, उसमें युवाओं को फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल पर भ्रमित किया जा रहा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
