यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहरुख के बाद अब सलमान बनाएंगे लड़कों को गोरा
पैसा इन्सान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी हुआ। ...और पढ़ें

मुंबई। पैसा इन्सान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी हुआ। बीइंग ह्यूंमन का प्रचार करने वाले सल्लू मियां अब जल्द ही एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन में नजर आएंगे। शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान युवाओं को गोरे होने की तरकीब बताएंगे।
सूत्रों ने बताया कि सलमान खान ने हाल ही में एक फेयरनेस कंपनी का विज्ञापन स्वीकार कर लिया है। सलमान अब अपने फैंस को फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल के फायदे बताएंगे। पहले शाहरुख खान ने फेयर एंड हैंडसम का एैड किया फिर जॉन अब्राहम गार्नियर के ब्रांड एंबेसडर बने और अब सलमान खान विज्ञापन में नजर आएंगे। अब सवाल ये उठता है कि सेलेब्रिटियों के इन विज्ञापनों से लोगों पर कितना असर होता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
