विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर-शाहरुख का याराना

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 10:41 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 10:54 AM (IST)

सलमान और शाहरुख की दुश्मनी जगजाहिर है, लेकिन आमिर और किंग खान के बीच तनाव की बातें बहुत कम सुनाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान और शाहरुख की दुश्मनी जगजाहिर है, लेकिन आमिर और किंग खान के बीच तनाव की बातें बहुत कम सुनाई देती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो शायद पहले कभी नहीं हुआ। आमिर ने शाहरुख को कैब शेयर करने का न्यौता दिया और दोनों साथ में दिल्ली आए।

जी हां आमिर के करीबी सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट से निकलकर दोनों को एक ही होटल में जाना था, ऐसे में एयरपोर्ट से निकलते ही आमिर ने शाहरुख को अपनी कैब में बैठने का ऑफर दिया। शाहरुख मान गए।

पढ़ें : क्या है जो शाहरुख कर सकते हैं, पर आमिर नहीं

सूत्रों ने बताया कि आमिर जब भी दिल्ली आते हैं, एयरपोर्ट से निकलते ही वे 'सखा कैब' लेते हैं। सखा कैब अभावों में जीने वाली महिलाओं को ड्राइवर के तौर पर ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। बुधवार को दिल्ली आने के बाद जैसे ही दोनों एयरपोर्ट से निकले आमिर ने किंग खान को उसी कैब में बैठने के लिए कहा। दोनों एक ही होटल की ओर जा रहे थे। कैब से उतरकर दोनों ने लेडी कैब ड्राइवर के साथ फोटो भी खिंचवाई। दोनों ने रास्ते में खूब बातचीत भी की।

गौरतलब है कि इससे पहले दोनों एक ही फ्लाइट में साथ यात्रा भी कर चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर