विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदेश श्रीवास्तव को कैंसर के बाद बुरे दौर से गुजर रहा है परिवार

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 02 Sep 2015 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 02:26 PM (IST)

बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार आदेश श्रीवास्तव मौत से लड़ रहे हैं। उनका कैंसर बिगड़ गया है। इस मामले में उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार आदेश श्रीवास्तव मौत से लड़ रहे हैं। उनका कैंसर बिगड़ गया है। इस मामले में उनकी पत्नी विजयता पंडित ने चुप्पी तोड़ी है।

रितिक-सोनम का 'धीरे धीरे' सॉन्ग रिलीज, चलाया 'आशिकी' वाला जादू

एक अंग्रेजी अखबार को उन्होंने बताया, 'मैं अपना हाल बयां नहीं कर सकती! बिलकुल नहीं जानती कि कैसे इस दौर का सामना करूं? दोनों बेटों अनिवेश और अवितेश का ही सहारा है। मेरे भाई जतिन और ललित पंडित बेहद मददगार साबित हो रहे हैं।'

आदेश महीनेभर पहले अमेरिका से इलाज करवाकर लौटे थे। भारत आते ही उनकी नाक से खून बहने लगा। संगीतकार को कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया तो महीनेभर से वहीं भर्ती हैं।

पहली बार आदेश को कैंसर का पता 2011 में लगा था। तब आदेश ने मीडिया से कहा था कि जिन लोगों के साथ उन्होंने कई साल काम किया उनके बेरुखे रवैये ने इस बीमारी से ज्यादा तकलीफ पहुंचाई है।

खबर है कि आदेश का परिवार जबरदस्त आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा है। हाल ही में उनके लिए अमेरिका से मंगाया गया एक इंजेक्शन ही 12 लाख में पड़ रहा है।

'बाहुबली' की तरह श्रीदेवी की 'पुली' की भी भव्य रिलीज की तैयारी