विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wow: फिल्मफेयर अवार्ड्स रेड कारपेट पर दिखा इन सेलेब्स का टशन, पहली तस्वीरें!

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 11:43 PM (IST)

रेड कारपेट पर स्टार्स के आने का सिलसिला अभी चलता रहेगा। इस समारोह का इंतज़ार सभी को पूरे साल भर तक रहता है।

Wow: फिल्मफेयर अवार्ड्स रेड कारपेट पर दिखा इन सेलेब्स का टशन, पहली तस्वीरें!
Wow: फिल्मफेयर अवार्ड्स रेड कारपेट पर दिखा इन सेलेब्स का टशन, पहली तस्वीरें!

मुंबई। 62 वें फ़िल्मफेयर का मंच तैयार हो चुका है। शनिवार 14 जनवरी को होने वाले अवार्ड समारोह को हमें हर श्रेणी के विनर्स मिल जायेंगे। इस बीच रेड कार्पेट से तस्वीरें आनी शुरू हो गयी हैं। सभी एक्टर, एक्ट्रेसेस जलवा बिखेर रहे हैं। पहनावे से लेकर अपने स्माइल से दिलों की जीतने की कोशिश ज़ारी है। जागरण डॉट कॉम के पाठकों के लिए रेड कार्पेट से पहली तस्वीरें हम साझा कर रहे हैं।

गोल्डन ड्रेस में शिल्पा शेट्टी और रेड ड्रेस में स्मिता शेट्टी के साथ सलमान खान का यह अंदाज़ देखिये। काले थ्री पीस में सलमान तो जैसे सभी हसीनाओं का दिल जीत लेने वाले हैं आज!

और सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर का स्टाइल देखिये। हमेशा की तरह एक्टिव अनिल कपूर रेड कारपेट पर। उनके लिए दोहरी खुशी की बात यह भी है कि बेटी सोनम कपूर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित हुई हैं।

एक्ट्रेस की बात करें तो जैकलिन फर्नांडिस का यह लॉन्ग ड्रेस सबको आकर्षित कर रहा है। आज की शाम तो जैसे फोटो खींचने वालों के लिए भी एक जश्न की रात है।

साथ ही उर्वशी लौतेला और सैयामी खेर का लुक देखिये। रेड कारपेट पर स्टार्स के आने का सिलसिला अभी चलता रहेगा। इस समारोह का इंतज़ार सभी को पूरे साल भर तक रहता है।

इन सबके बीच सोनाली बेंद्रे और कल्कि भी कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयीं। फिल्मफेयर की शाम सितारों से सजी शाम है और ये रेड कारपेट भी है उतना ही खास।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।