Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे अमीर भारतीयों में शाहरुख शामिल, संपत्ति उड़ा देगी आपके होश

    शाहरुख खान सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वेल्थ रिसर्च फर्म 'वेल्थ एक्स' के मुताबिक किंग खान सबसे रईस भारतीयों की

    By Edited By: Updated: Mon, 08 Sep 2014 11:14 AM (IST)

    नई दिल्ली। शाहरुख खान सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वेल्थ रिसर्च फर्म 'वेल्थ एक्स' के मुताबिक किंग खान सबसे रईस भारतीयों की सूची में जगह बनाने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं।

    'वेल्थ एक्स' ने शाहरुख की कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपए आंकी है। दुनिया के सबसे रईस अभिनेताओं की सूची में शाहरुख फिलहाल दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इससे पहले कोई अभिनेता सबसे रईस भारतीयों का लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेल्थ एक्स की सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5,21,550 करोड़ रुपए आंकी गई है। दूसरे पायदान पर स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल है, जिनकी कुल संपत्ति 1,04,920 करोड़ रुपए बताई गई है।

    पढ़ें: यह बड़ा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शाहरुख

    क्लिक करके जानिए, शाहरुख ने कब किया था बंदर का रोल