विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos : फिर दिखा मिका सिंह का देसी अंदाज, मिट्टी के चूल्‍हे पर सेंकने लगे रोटियां

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 11:35 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2016 12:43 PM (IST)

मिका सिंह कितने ही आधुनिक गाने क्यों न गा लें, लेकिन दिल से वो हमेशा देसी ही रहेंगे। खुद के देसी होने के नमूने वो बार-बार पेश करते रहते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मिका सिंह कितने ही आधुनिक गाने क्यों न गा लें, लेकिन दिल से वो हमेशा देसी ही रहेंगे। खुद के देसी होने के नमूने वो बार-बार पेश करते रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कुछ तस्वीरों से एक बार फिर यह जता दिया है कि वो आज भी अपने अंदाज से बिल्कुल ठेठ हिंदुस्तानी हैं।

तो सलमान के बर्थडे पर इस वजह से नाराज हाे गई थीं गर्लफ्रेंड लूलिया

नए साल की रात को हुए जश्न की व्यस्तता से निजात पाने के बाद मिका को अब थोड़ी फुर्सत मिली है। इसका फायदा उठाते हुए वो अपने फॉर्म हाउस पर आराम फरमा रहे हैं और उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें वो रोटियां सेंकते नजर आ रहे हैं। उन्होंने देसी अंदाज में खाना पकाने की तारीफ में भी कसीदे पढ़े हैं।

मिका ने लिखा है, 'चूल्हे दी रोटी का मजा कुछ अपना ही होता है।' वो खुद भी रोटियां सेंकते नजर आए।

आपको बता दें कि मिका का ज्यादातर वक्त अपने लाइव कंसर्ट्स के सिलसिले में सफर करते हुए गुजरता है। ऐसे में जरा भी फुर्सत मिलती है तो वो पंजाब जा कर अपने घर या फॉर्म हाउस पर रहना पसंद करते हैं। मिका के गाने इस साल भी टॉप टेन में रहे हैं।