विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो सलमान के बर्थडे पर इस वजह से नाराज हो गई थीं गर्लफ्रेंड लूलिया

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2016 11:20 AM (IST)

सलमान खान के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर उन्‍हें सरप्राइज देना चाहती थीं, मगर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान ने अपने 50वें बर्थडे पर पनवेल फॉर्महाउस में धमाकेदार पार्टी दी थी और इसमें कई जानेमाने बॉलीवुड सितारों ने रौनक बढ़ाई थी। वहीं शाहरुख खान, सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे, जो इसमें शामिल नहीं हो सके, उन्होंने भी वीडियो के माध्यम से सलमान तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाई।

ये सरप्राइज वीडियो था, जिसे पार्टी में दिखाया गया। हालांकि सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का वीडियो नहीं प्ले किया गया, जिसमें उन्होंने सलमान के लिए एक बर्थडे सॉन्ग गाया था। खैर, अब असली वजह सामने आ गई है कि आखिर उस रात हुआ क्या। दरअसल, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, लूलिया एक बर्थडे सॉन्ग गाकर सलमान को सरप्राइज देना चाहती थीं। वो चाहती थीं कि ये सलमान के ट्रिब्यूट वीडियो का हिस्सा हो।मगर इसे स्क्रीन पर प्ले नहीं किया गया।

यही वजह है कि लूलिया, सलमान से अपसेट नजर आईं, क्योंकि सलमान ने उनका वीडियो नहीं दिखाया। सूत्रों के मुताबिक, लूलिया, सलमान के लिए गाने को लेकर काफी उत्साहित थीं। उन्होंने पार्टी में अपने कुछ दोस्तों को इसे दिखाया भी और उन्होंने लूलिया के इस प्रयास की काफी तारीफ भी की। अब सलमान ने ऐसा क्यों किया, ये तो वही जानें। मगर हो सकता है कि वो लूलिया को लेकर अपनी करीबियों को जाहिर नहीं करना चाहते हों।