विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूम-3 के टाइटल सॉन्ग पर खर्च हुए 5 करोड़

By Edited By:
Published: Mon, 25 Nov 2013 12:11 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Nov 2013 01:52 PM (GMT+05:30)

कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि धूम-3 के एक गाने के लिए कट्रीना ने चोट के बावजूद कितनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि धूम-3 के एक गाने के लिए कट्रीना ने चोट के बावजूद कितनी मेहनत की थी। अब खबर है कि फिल्म के उसी गाने के लिए मेकर आदित्य चोपड़ा ने 5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

इस तरह मेकिंग के लिहाज से धूम-3 का टाइटल ट्रैक बॉलीवुड का अब तक का सबसे खर्चीला गाना है। कुछ महीने पहले खबर थी कि वेलकम बैक के निर्माताओं ने एक गाने की मेकिंग पर 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए थे। इस गाने को जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया है।

पढ़ें : चोट भी नहीं रोक सकी कट्र्ीना का जुनून

इन गानों पर कितना भी खर्च किया गया हो, पर सोनाक्षी सिन्हा ने तो फिल्म बॉस के मात्र एक गाने पार्टी ऑल नाइट के लिए अकेले ही 6 करोड़ की मोटी फीस ली थी। जो एक गाने के लिए बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस है।

बताया जा रहा है कि धूम-3 के सॉन्ग के लिए 200 प्रोफेशनल जिमनास्ट अमेरिका से बुलाए गए थे। सूत्रों के अनुसार गाने के बजट में जिमनास्ट की फीस उनके, कॉस्ट्यूम और गाने का सेट भी शामिल हैं।

200 आर्टिस्ट 20 दिन तक ट्रेनिंग के लिए मुंबई में रहे और विशाल सेट बनने में 2 महीने लग गए। धूम-3 के इस ट्रैक में आपको आमिर और कट्रीना कलाबाजियां करते नजर आएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर