विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोट भी नहीं रोक सकी कट्रीना का जुनून

By Edited By:
Published: Fri, 22 Nov 2013 01:21 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2013 01:24 PM (IST)

अपनी आने वाली फिल्म धूम-3 में कलाबाज के किरदार को निभाने का जुनून कट्रीना के सिर पर सवार था। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म धूम-3 में कलाबाज के किरदार को निभाने का जुनून कट्रीना के सिर पर सवार था। इस रोल को प्ले करने के लिए कैट ने जी तोड़ मेहनत की है।

कट्रीना को ट्रेनिंग देने के लिए तार पर कलाबाजी करने वालों (एरियल एक्रोबैट्स) एक्सपर्ट को लंदन से बुलाया गया था। फिल्म में एक ऐसा गाना है जिसके लिए पूरा सर्कस का सेट लगाया गया था। इसी गाने में कट्रीना तार पर विशेष कलाबाजियां करती दिखेंगी।

पढ़ें : ऊप्स मोमेंट की शिकार हुईं कट्रीना

सूत्रों के अनुसार तार वाले स्टंट में कैट को अपने शरीर को हवा में लटकाए रखना था वो भी केवल कुछ पंिट्टयों के सहारे। इस गाने की शूटिंग के दौरान कट्रीना के हाथ और पांव में काफी चोटें आ गई थीं जिसे मेकअप से छुपाया गया था। हालांकि इतने दर्द में होने के बावजूद कट्रीना ने कई शॉट दिए और चेहरे पर एक शिकन तक नहीं आने दी।

कट्रीना ने इस अनुभव के बारे में बताया कि अपना ही वजन हवा में संभालना वो भी केवल तार और पंिट्टयों के सहारे काफी मुश्किल और चुनौती भरा था। मुझे हर बार चोट भी आई पर गाना इतना अच्छा शूट हुआ कि अब किसी बात का गम नहीं।

धूम-3 फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर