विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड इलेक्‍शन: भाजपा बताए, क्या सीएम बनेंगे मोदी

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 11:12 AM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 07:10 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून पहुंचे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनीष तिवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड इलेक्‍शन: भाजपा बताए, क्या सीएम बनेंगे मोदी
उत्‍तराखंड इलेक्‍शन: भाजपा बताए, क्या सीएम बनेंगे मोदी

देहरादून, [जेएनएन]: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए मजबूत स्थानीय नेतृत्व नहीं है। इसलिए भाजपा अपने केंद्रीय नेतृत्व को आगे कर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने सवाल दागा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव 2019 में देश की दिशा तय करने जा रहे हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून के राजीव भवन में पहुंचे मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा ने बिहार में की गई गलती उत्तराखंड में दोहराई है। केंद्रीय नेतृत्व को आगे कर विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। इससे देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: गडकरी ने बदरीनाथ के विधायक को बताया दलबदलू

उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए राज्यपाल के पद का दुरुपयोग किया गया। न्यायालय के हस्तक्षेप की वजह से भाजपा को सफलता नहीं मिली। केंद्र सरकार के 31 माह के कार्यकाल का सांप्रदायिक सौहार्द, राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक विकास, आंतरिक सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के पांच आधार पर मूल्यांकन करते हुए उन्होंने सरकार को विफल करार दिया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, इसे संवारेगी भी

यह पूछे जाने पर कि इन आधार में भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने तरजीह नहीं दी है, उन्होंने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा ने कि नोटबंदी का तुगलकी फरमान जारी कर आम आदमी की मुश्किलें खड़ी की गईं। जम्मू कश्मीर में हालत बिगड़े, उत्तरपूर्व में असंतोष बढ़ा और मध्य भारत में माओवाद फिर सिर उठा रहा है।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--