Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड चुनावः बोले किशोर, कांग्रेस को सरकार बनाने से रोकने का प्रयास कर रही भाजपा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 10 Mar 2017 04:00 AM (IST)

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के संदर्भ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि हार देखते भाजपा अब कांग्रेस को सरकार बनाने से रोकने के प्रयास में जुट गई।

    उत्तराखंड चुनावः बोले किशोर, कांग्रेस को सरकार बनाने से रोकने का प्रयास कर रही भाजपा

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आने हैं, लेकिन कांग्रेस को अभी से भाजपा का डर सताने लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि चुनाव में अपनी हार देखते हुए भाजपा अब कांग्रेस को सरकार बनाने से रोकने का प्रयास करने में जुट गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस के जीतने वाले पांच-छह प्रत्याशियों से भाजपा के नेताओं की ओर से संपर्क साधा जा रहा है ताकि कांग्रेस सरकार न बना सके। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर भाजपा के इशारों पर काम करने और भाजपा पर गैरसैंण के मसले में राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: सीएम बोले, भाजपा को जुमलों का सबक देगी जनता

    उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव  2017 के संदर्भ में कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण के मसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा राज्य गठन का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। यदि भाजपा ने राज्य बनाया तो फिर राजधानी का मुद्दा क्यों छोड़ा। 

    उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में गैरसैंण को राजधानी बनाने का कोई जिक्र नहीं किया गया। अब कर्णप्रयाग में चुनाव होना है तो उन्हें गैरसैंण की याद आ रही है। वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस ने इस दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाए हैं। 

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड चुनाव: सीएम रावत बोले, कांग्रेसी हार के लिए भी रहें तैयार

    उन्होंने कहा कि भाजपा नौ मार्च से पहले इस मसले पर अपना स्टैंड साफ करे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के विभिन्न विवादों से नाम जुड़ने के बावजूद भाजपा ने उन पर अभी तक तक कोई कार्रवाई नहीं की है। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा ने चुनाव में पैसा इधर से उधर किया है। 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनावः कांग्रेस में भितरघातियों पर चलेगा अनुशासन का चाबुक

    मुलायम को नहीं अखिलेश को क्लीनचिट

    भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस  गठबंधन पर उठाए गए सवाल पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि यह भाजपा की हताशा है। उन्होंने उलट भाजपा को घेरते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर कांड के मुख्य आरोपी अनंत सिंह पर उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में ही कार्यवाही रोकी गई। उन्होंने कहा कि वे मुलायम को नहीं लेकिन अखिलेश को इस मामले में क्लीन चिट दे सकते हैं।

    उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--