विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP election 2017: भाजपा नेताओं ने माना, अपने गढ़ों से साफ हो गई सपा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 11:19 PM (IST)

केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों का अमला प्रचार को निकल पड़ा है। भाजपा नेताओं का मानना है कि सपा मजबूत गढ़ों में पराजित हो चुकी है।

UP election 2017: भाजपा नेताओं ने माना, अपने गढ़ों से साफ हो गई सपा
UP election 2017: भाजपा नेताओं ने माना, अपने गढ़ों से साफ हो गई सपा

लखनऊ। भाजपा का चुनावी अभियान अब अगले चरण के मतदान वाली सीटों पर हैं। इसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों का अच्छा खासा अमला प्रचार को निकल पड़ा है। इसके चलते बसपा, कांग्रेस और सपा में बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा नेताओं का मानना है कि सपा अपने मजबूत गढ़ों में पराजित हो चुकी है। अब बाजी भाजपा के हाथ में हैं।

वेश बदलने से नहीं धुलेंगे सीएम के पाप : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घर में बगावत कर क्लीन छवि दिखाने की कोशिश की लेकिन, वेश बदलने से सीएम के पाप नहीं धुलेंगे। अब तो वह दो नंबर पर आने की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से बातचीत में तीन चरणों के मतदान प्रतिशत और जनता के रुझान को प्रधानमंत्री मोदी के उठाये गये कदमों पर जनता की मुहर बताया है। उन्होंने इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि 70 वर्षों से गरीब कभी कांग्रेस, कभी सपा तो कभी बसपा पर विश्वास करता रहा है लेकिन, इन तीनों ने गरीबों को लूटा और गरीब बनाये रखा। नोटबंदी का विरोध करने की वजह से गरीब बसपा, सपा और कांग्रेस से दूर हो गए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने एक वर्ष में उप्र में 52 लाख महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन दे दिया।

यह भी पढ़ें- Election campaign: चुनाव प्रचार के लिए दिग्गजों का मैदान अब बुंदेलखंड

इस बार पूर्ण बहुमतः योगी

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज बहराइच, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर की चुनावी जनसभाओं में कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत से बन रही है। भाजपा की सरकार मुझे अफ़सोस है विधानसभा अध्यक्ष जी गो तस्करो के साथ है। हमारी सरकार ने हर महिलाओं को गैस चूल्हा दिया। बहुजन समाज पार्टी सिर्फ मुस्लिमो की है दलितों को तो सिर्फ सौदेबाजी करती है। विधानसभा अध्यक्ष ने भी अपने क्षेत्र के साथ सिर्फ छलावा किया है। सपा हो या बसपा यहां का किसान बदहाल है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: मोदी ने दत्तक पुत्र बनकर यूपी को दिया माई-बाप का दर्जा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बस्ती की चुनावी जनसभा में कहा कि देश को एक ईमानदार नेता की जरूरत है। हम भी मोदी जी के पीछे इसी उददेश्य से लगे कि देश को ईमानदार नेता मिलेगा। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बसपा, सपा और कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। शौचालय, स्वच्छता, किसानों को बीमा, रसोई गैस, सैनिकों को वन रैंक व पेंशन योजना शुरू की। गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म के मुकदमे का मुददा उठाया। इस बीच पूर्वांचल पर आए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का कार्यक्रम उनकी मां का निधन के कारण रद हो गया।