Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी चुनाव 2017: राहुल गांधी का चुनावी संबोधन नरेंद्र मोदी के नाम

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Mon, 27 Feb 2017 10:13 PM (IST)

    कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज महाराजगंज में अपना संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कर दिया। उन्होंने अपना हर वाक्य मोदी जी से शुरू किया

    यूपी चुनाव 2017: राहुल गांधी का चुनावी संबोधन नरेंद्र मोदी के नाम

    लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने महाराजगंज सभा में आज अपना पूरा संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कर दिया। उन्होंने अपने हर वाक्य की शुरुआत मोदी जी से की और कहा कि मोदीजी विजय माल्या का 12 सौ करोड़ों का कर्जा माफ कर दिया। अब युवाओं को बैंक लोन देना चाहते हैं। शर्त यह होगी कि अधिक से अधिक लोगों के रोजगार देना होगा। उत्तर प्रदेश खड़ा होगा। मैंने किसान यात्रा की। उत्तर प्रदेश का किसान दबा हुआ है। हमने 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है। माल्या ने एक व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया। मोदी ने पचास परिवारों का एक लाख चालीस हजार करोड़ माफ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर राहुल-अखिलेश के तीखे हमले

    राहुल गांधी महाराजगंज और देवरिया सभा में बोले मैने मोदी जी से कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करिए, पर मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मोदीजी आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं हैं। मोदीजी रिश्ता जताने से नहीं निभाने से बनता है। जहां भी जाते हो झूठे वादे करते हो। कभी किसी का भाई, कभी किसी का दादा बनेंगे। वह बनारस में कहते हैं कि गंगा मां ने अपने बेटे को बुलाया है। पूरे हिंदुस्तान ने गंगा मां ने अपना एक बेटा ढूंढ कर निकाला है। वहां कहा कि मुझे पीएम बनाओं बनारस को साफ कर दूंगा। मुफ्त में हर घर में इंटरनेट दूंगा। भोजपुरी फिल्म सिटी तैयार कर दूंगा। बनारस दूर नहीं है। मोदी जी रिश्ता बोलने से नहीं निभाने से बनता है। हम उत्तर प्रदेश के युवाओं की तकदीर बदलना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: मायावती चाहे तो भाजपा के साथ डिप्टी सीएम बनें

    महराजगंज की फरेंदा जनसभा में राहुल ने याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पूरा पैसा स्विस बैंक में पड़ा है। हमने सरकार से पूछा कि क्या उनका नाम है जिनका खाता स्विस बैंक में  है। जहां काला धन है वहां मोदीजी नहीं जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि यदि 50 दिन में लाइन कम नहीं हुई तो मोदी को फांसी पर लटका देना। उनके दिल में जो आता है कह देते हैं।
    राहुल गांधी ने सवाल किया कि मोदी जी ने ढाई साल में क्या किया। वह एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते है। यह मोहब्बत का प्रदेश है। जब लगा कि उत्तर प्रदेश जा रहा तो नफरत फैलाने लगे। मोदी जी काम करना है तो किसानों का कर्जा माफ करो। आप नफरत फैलाते हो। उत्तर प्रदेश में  गठबंधन की सरकर बननी है। यहा युवाओं की सरकार बनेगी।  मोदी जी मेक इन इंडिया की बात करते है, लेकिन उनके बातों में दम नहीं है।
    यूपी में दो बड़ी समस्याएं
    राहुल गांधी ने देवरिया में कहा कि उत्‍तर प्रदेश के सामने दो बडी चुनौ‍तियां है। एक युवाओं के रोजगार की और दूसरी प्रदेश में किसानों की समस्‍या है। कहा कि जनपद की 17 मे मात्र एक चीनी मिल चल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने किसान यात्रा करके देखा है उत्तर प्रदेश का किसान दबा हुआ है। कांग्रेस नीत सरकार में हमने 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है।