विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP election: रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी के न आने की चिठ्ठी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 08:24 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Feb 2017 10:51 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली नहीं आईं। ऐसा पहली बार हुआ। संदेशा कांग्रेस की एक चिट्ठी से मिला। सोनिया पिछले छह माह से यहां नहीं आईं हैं।

UP election: रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी के न आने की चिठ्ठी
UP election: रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी के न आने की चिठ्ठी

रायबरेली (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आखिर रायबरेली नहीं आईं। ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनाव प्रचार के लिए सोनिया रायबरेली नहीं आ पाईं। वैसे भी सोनिया पिछले छह माह से यहां नहीं आईं हैं। आम तौर पर वह तीन महीने के अंतराल पर रायबरेली जरूर आती रहीं हैं। उनके न आने से कांग्रेसियों में मायूसी है। सोनिया ने एक निजी पत्र जारी करके अपने न आने की विवशता जाहिर की है। प्रियंका गांधी भी कांग्रेसियों से दोबारा आने का वायदा करके रायबरेली नहीं आईं। स्थानीय कांग्रेसियों का कहना है कि व्यक्तिगत कारणों से सोनिया एवं प्रियंका यहां नहीं आईं।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: गुजरात के गधों का प्रचार न करें सदी के महानायक

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी एवं रायबरेली एवं अमेठी की संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी की पिछले हर चुनाव में यहां दमदार उपस्थिति रहती रही है। अपने संसदीय क्षेत्र में सोनिया जनसभा के साथ भ्रमण भी करती रही है। प्रियंका भी गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार में सक्रिय रही हैं। पिछले चुनाव में प्रियंका ने यहां पूरी कमान ही संभाली थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ। लगातार यह चर्चा रही कि दोनों नेताओं का कार्यक्रम तय हो गया है। सोनिया का यहां 20 फरवरी को कार्यक्रम बन गया था। इसके लिए अमेठी एवं रायबरेली सीमा पर जनसभा स्थल का चुनाव भी हो गया था।

यह भी पढ़ें-UP election 2017: भाजपा नेताओं ने माना, अपने गढ़ों से साफ हो गई सपा

प्रियंका गांधी के 20 एवं 21 फरवरी को यहां की सूचना जिला प्रशासन के पास आ गई थी। एसपीजी भी यहां पहुंच गई थी, लेकिन 19 की रात्रि में जिलाधिकारी को सूचना दी गई कि प्रियंका अब नहीं आएंगी। कांग्रेस ने सोनिया के न आने पर अब एक नया रास्ता निकाला है। एक निजी पत्र के माध्यम से उनके न आने की विवशता को बयां किया गया है। सोनिया इस पत्र के माध्यम से कहा है कि कुछ कारणों से वह बहुत चाहते हुए आप सबके बीच उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने रायबरेली एवं अमेठी को अपने जीवन का अंग बताते हुए कहा कि उनका यहां से विशेष रिश्ता है। कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी का यहां से भावानात्मक रिश्ता है। यहां के लोगों से वह रोजाना किसी न किसी माध्यम से संपर्क में रहती हैं। व्यक्तिगत कारणों से वह इस बार नहीं आई हैं।