विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में भी हिलेरी का पलड़ा भारी, पीछे छूटे ट्रंप

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 09:52 AM (IST)

आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में भी हिलेरी क्लिंटन रिपबल्किन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ी हैं

News Article Hero Image

वाशिंगटन(आइएएनएस)। लॉस वेगास में आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिलेरी और ट्रंप के बीच तीखी बहस हुई। पिछले दो बहसों के परिणामों को दोहराते हुए हिलेरी एक बार फिर ट्रंप पर भारी पड़ी हैं। आखिरी डिबेट के परिणाम में हिलेरी क्लिंटन को जहां 52 फीसद लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। वहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप को सिर्फ 3 फीसद लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। सीएनएन/ ओआरसी के मुताबिक इन परिणामों में चार फीसद की कमी या बढ़त हो सकती है। लॉस वेगास में बहस के दौरान मौजूद लोगों में 36 फीसद ने हिलेरी को पसंद किया जबकि 2 फीसद लोगों ने ट्रंप के समर्थन में हामी भरी। हालांकि बहस के दौरान 10 में से 6 लोगों ने कहा कि ट्रंप का अपना प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। प्रेसिडेंशियल डिबेट का आखिरी चरण नेवादा विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ।

अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट खत्म, हिलेरी बोलीं-लादेन की तरह बगदादी का भी होगा खात्मा

ताजा सर्वेक्षणों के अनुसार आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक दावेदार हिलेरी क्लिंटन की जीत पक्की है। महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को भारी पड़ रही है। यौन उत्पीड़न के आरोपों में ट्रंप के घिरने के बाद कराए गए सीबीएस न्यूज और मोनमाउथ यूनिवर्सिटी के सर्वे में हिलेरी को निर्णायक बढ़त मिली है। ये आंकड़े ऐसे वक्त में सामने आए हैं जब दोनों की आखिरी सीधी बहस बुधवार को होनी है।

सीबीएस न्यूज के सर्वेक्षण में हिलेरी को 47, ट्रंप को 38, लिबरेशन उम्मीदवार गैरी जॉनसन को आठ और ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन को तीन फीसद मत मिले। दो उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वे में हिलेरी की लोकप्रियता 51 फीसद के पार पहुंच गई, जबकि ट्रंप को महज 40 फीसद लोगों ने पसंद किया। दो सप्ताह पहले हिलेरी को ट्रंप पर सिर्फ चार फीसद की बढ़त प्राप्त थी।

सीबीएस न्यूज के अनुसार महिला मतदाताओं के बीच हिलेरी को ट्रंप पर 19 फीसद की बढ़त हासिल है। वहीं, मोनमाउथ यूनिवर्सिटी के सर्वे में हिलेरी को 50 और ट्रंप को 38 फीसद मत मिले हैं। सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाली रियलक्लियरपॉलिटिक्स के अनुसार ट्रंप पर हिलेरी की औसतन बढ़त बढ़कर सात फीसद हो गई। इन सर्वेक्षणों के बाद कई जानकार हिलेरी को अपराजेय मान रहे हैं, क्योंकि चुनाव में अब महज तीन हफ्ते ही रह गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।