विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब इलेक्‍शन: जेटली ने कैप्‍टन पर उनकी पाक मित्र के बहाने साधा निशाना

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:45 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब आरोप-प्रत्‍यारोप और जुबानी जंग का दौर तेज हाे गया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ...और पढ़ें

पंजाब इलेक्‍शन: जेटली ने कैप्‍टन पर उनकी पाक मित्र के बहाने साधा निशाना
पंजाब इलेक्‍शन: जेटली ने कैप्‍टन पर उनकी पाक मित्र के बहाने साधा निशाना

जेएनएन, गुरदासपुर। पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अाए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने यहां बिना नाम लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी मित्र अरुशा आलम का नाम लिए बिना उन पर हमला किया। जेटली ने कहा कि कैप्टन अपने यहां के नहीं पाकिस्तानियों से मिलते हैं।

अरुशा का नाम लिए बिना कहा, कैप्टन पाकिस्तानियों से ही मिलते हैं

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और पाकिस्तानी पत्रकार अरुशा आलम की मित्रता काफी चर्चा में रही थी। उनके संबंधों पर काफी सवाल उठाए गए थे। जेटली ने दीनानगर में आयोजित रैली मेंं इसी ओर शनिवार काे इशारा किया। जेटली ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास पंजाब के लोगों के लिए नहीं पाकिस्तान के लोगाें के लिए समय है। कैप्टन का दोबारा पंजाब सीएम का बनने का सपना पिछले दो बार के चुनाव की तरह इस बार भी टूट जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: बागियों से सभी दल परेशान, तेज हुई मान-मनौव्वल

उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार फिर अकाली दल-भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब की गठबंधन सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास की नई मंजिल हासिल की है। उन्होेंने आम आदमी पार्टी पर भी खुलकर हमले किए।

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: अमरिंदर बनेंगे सिद्धू के 'विकेटकीपर' और आशा होंगी 'अंपायर'

उन्होंने कहा कि अाप की सरकार ने दिल्ली में जो कुछ किया है वह जगजाहिर है। वहां केजरीवाल के शासन से लोग बेहद दुखी हैं। ऐसे में पंजाब की समझदार जनता केजरीवाल के झांसे में नहीं आने वाली है। रैली और उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में जेटली ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। इस दौरान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।