विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली MCD के चुनावी दंगल में कूदेंगे अखिलेश, पिता-चाचा ने बनाई दूरी

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 02:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 10:33 PM (IST)

समाजवादी पार्टी दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष उषा यादव के मुताबिक, MCD चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 अप्रैल से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

दिल्ली MCD के चुनावी दंगल में कूदेंगे अखिलेश, पिता-चाचा ने बनाई दूरी
दिल्ली MCD के चुनावी दंगल में कूदेंगे अखिलेश, पिता-चाचा ने बनाई दूरी

नई दिल्ली (जेएनएन)। फरवरी-मार्च में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली समाजवादी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतर चुकी है। प्रचार अभियान की कमान खुद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभाली है। हालांकि, प्रचार से पिता मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव दूर रहेंगे।

डिंपल यादव भी करेंगी प्रचार

तीनों नगर निगमों में मात्र 29 सीटों पर लड़ रही समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव समेत 82 नेता चुनाव प्रचार करेंगे। 

यह भी पढ़ें: सिसोदिया बोले- कोठी की टैक्स माफी MCD का हक तो हाउस टैक्स क्यों नहीं

18 अप्रैल से शुरू होगा सपा का चुनाव प्रचार

समाजवादी पार्टी दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष उषा यादव के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 अप्रैल से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पूर्वी दिल्ली के मौजपुर बस टर्मिनल पर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

चाचा-पिता ने बनाई दूरी 

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत करीब 82 नेताओं ने प्रचार के लिए हामी भरी है, वहीं प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह, अर्पणा यादव और शिवपाल यादव नदारद हैं।

यह भी पढ़ें: MCD चुनावः केजरीवाल ने थामी नाराज नेताओं को मनाने की कमान

यह होगा सपा का प्रचार कार्यक्रम

उषा यादव के मुताबिक, अखिलेश यादव 18 अप्रैल से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस कड़ी में वह 19 को ओखला के शाइन बाग में और 20 अप्रैल को जलेबी चौक सुल्तानपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सपा निगम के विकास के लिए निगम विकास बोर्ड का गठन करेगी

समाजवादी पार्टी दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष उषा यादव ने सोमवार को पार्टी दफ्तर मेें आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी निगम के विकास के लिए निगम विकास बोर्ड का गठन करेगी। 

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें