विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्वासघात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सत्ती

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 28 Nov 2017 10:16 AM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 10:18 AM (IST)

सत्ती ने बताया कि चुनाव में भाजपा ने मिशन 50 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसे प्राप्त करने के लिए पार्टी ने विभिन्न स्तरों पर काम किया।

विश्वासघात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सत्ती
विश्वासघात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सत्ती

शिमला, राज्य ब्यूरो। नाहन मंडल भाजपा द्वारा नेत्री श्यामा शर्मा व विनोद शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि विधानसभा चुनाव में जहां पर भी ऐसे साक्ष्य पाए जाएंगे कि नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा। 

 

पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्ती ने बताया कि चुनाव में भाजपा ने मिशन 50 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसे प्राप्त करने के लिए पार्टी ने विभिन्न स्तरों पर काम किया। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले नेता व कार्यकर्ताओं के खिलाफ भाजपा की अनुशासन समिति के समक्ष मामले रखे जाएंगे। समिति ही तय करेगी कि क्या कार्रवाई की जाए।

 

यहां हुई थी बगावत 

विधानसभा चुनाव में झंडूता, चंबा, पालमपुर, बिलासपुर, सुंदरनगर, कुटलैहड़, शिमला व नाहन सीटों पर खुली बगावत हुई थी। इन विधानसभा क्षेत्रों में भितरघात होने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं मिलने पर व टिकट की चाहत रखने वाले कई नेताओंं ने विद्रोह कर दिया था। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने नाराज नेताओं को मनाने का हरसंभव प्रयास भी किया, लेकिन उसके बावजूद अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कई सीटों पर नेताओं ने काम किया।

 

समझाने के बावजूद नहीं हटे प्रवीण

पूर्व भाजपा विधायक प्रवीण शर्मा पालमपुर में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी इंदु गोस्वामी के खिलाफ चुनाव लडऩे पर अड़े रहे। इसी तरह से पालमपुर मंडल के कई पदाधिकारी भी शक के दायरे में हैं। वर्तमान भाजपा विधायक बीके चौहान पवन नैयर के समर्थन में बैठने को मान गए थे, लेकिन कई सवाल फिर भी उठ रहे हैं। इसी तरह से प्रदेश के आठ विधानसभा सीटों पर कई नेताओं की कार्यशैली संदेह के दायरे में देखी जा रही है। बंद पड़ी है डाक नौ नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद भाजपा मुख्यालय

दीपकमल में आने वाली डाक बंद पड़ी है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी पहले चुनाव नतीजे देखना चाहती है। उसके बाद चुनाव नतीजों का पोस्टमार्टम होगा।

 

यह भी पढ़ें:  सही काम न करने वाले अफसरों पर करनी पड़ती है कार्रवाई: वीरभद्र

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।