विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई सरकार का शपथ ग्रहण: विधायकों को मंत्री बनने के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 27 Oct 2019 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 09:09 PM (IST)

हरियाणा में नई सरकार का गठन तो हो गया लेकिन मंत्री पद के दावेदार विधायकों को अभी इंतजार करना होगा। ...और पढ़ें

नई सरकार का शपथ ग्रहण: विधायकों को मंत्री बनने के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार
नई सरकार का शपथ ग्रहण: विधायकों को मंत्री बनने के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में नई सरकार ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया, लेकिन मंत्री पद की चाहत रखने वाले विधायकों को अभी इंतजार करना होगा। मंत्रियों को करीब एक सप्‍ताह बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। ऐसे में हरियाणा में नव निर्वाचित भाजपा व जेजेपी विधायकों को मंत्री बनने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

अनिल विज व कंवरपाल को छोड़ आज कोई मंत्री नहीं बनाएंगी भाजपा व जेजेपी

आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने शपथ ग्रहण किया। दोनों दलों के किसी अन्य विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई है। हरियाणा में मुख्यमंत्री के अलावा 13 मंत्री बनाए जा सकते हैैं। आठ मंत्री पद भाजपा व डिप्टी सीएम समेत पांच मंत्री पद जजपा के खाते में जा सकते हैैं।

कुछ मंत्रियों के नाम पर भाजपा ने शनिवार को चर्चा की, लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे फिलहाल मंथन करने के लिए छोड़ दिया है। अगले एक माह के भीतर दो विस्तार होंगे। पहले विस्तार में भाजपा अपनी पसंद के मंत्री बनाएगी। दूसरे विस्तार में जजपा अपनी पसंद के मंत्री बनाएगी।