विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास पर युवक ने चस्पा किया पोस्टर

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 16 Mar 2016 09:47 PM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2016 07:49 AM (IST)

भारत माता की जय नहीं बोलने संबंधी ऑल इडिया मजलिसे इलोहादुल मुसलमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान से नाराज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत माता की जय नहीं बोलने संबंधी ऑल इडिया मजलिसे इलोहादुल मुसलमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान से नाराज हिंदू सेना के एक कार्यकर्ता ने ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास गेट पर देशद्रोही लिखा पोस्टर चस्पा कर दिया। पोस्टर लगाते ही पुलिस की निगाह कार्यकर्ता पर पड़ गई जिसे हिरासत में ले लिया गया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल केरल के मुद्दे पर चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने पहुंचा था। वहां मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी दौरान एक युवक ओवैसी के 34 अशोका रोड आवास में घुसने की कोशिश की। वह भारत माता की जय के नारे लगा रहा था और उसने अपने शरीर पर 'भारत माता की जय' का पोस्टर भी लगाया हुआ था।

युवक ने ओवैसी के आवास के गेट पर पोस्टर लगा दिया। पोस्टर में लिखा था कि देशद्रोही ओवैसी यहीं रहता है। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गई। युवक ने बताया कि वह ओवैसी के भारत माता की जय नहीं बोलने के बयान से काफी निराश है।