यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नौकरी के लिए नेता के पास पहुंची तो महिला के साथ हुआ ये घिनौना काम
वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर वह दो अन्य साथियों के साथ 12 अगस्त को महिला के पास पहुंचा। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और डंडों से पीटा।

नोएडा (जेएनएन)। भाजपा के मंडल अध्यक्ष और उसके दो साथियों पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के अलावा, दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी मामला सामने आया है। पूरा मामला जेवर का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिस्टल से डराकर किया सामूहिक दुष्कर्म
आरोप है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बनाया गया है। महिला का आरोप है कि पिस्टल का भय दिखाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
बहन चीखने लगी तो मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर करने लगा ये गंदा-घिनौना काम!
दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया
पीड़ित महिला का आरोप है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजू उर्फ संजीव शर्मा ने दो साल पहले उसे नौकरी का झांसा दिया और पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाया।
वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म
वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर वह दो अन्य साथियों के साथ 12 अगस्त को महिला के पास पहुंचा। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और डंडों से पीटा। सोमवार की शाम को पड़ोसी महिला को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची।