Move to Jagran APP

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर नहीं है सर्वसम्मति: वेंकैया नायडू

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर कोई सर्वसम्मति नहीं है और जमीन पर स्थिति बदली नहीं है।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 30 May 2016 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 07:35 AM (IST)
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर नहीं है सर्वसम्मति: वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक कोई सर्वसम्मति नहीं है और जमीन पर स्थिति बदली नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘यह मुद्दा काफी समय से लंबित है और इस पर सर्वसम्मति नहीं है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी सत्ता में आ गई है, इसलिए वह पूर्ण राज्य के दर्जे की बात कर रही है। कांग्रेस पिछले 10 साल से सरकार में थी। उन्होंने नहीं किया।’

loksabha election banner

...तो सीएम केजरीवाल को भी नहीं बताई गई थी इतनी बड़ी बात

वेंकैया नायडू ने ये बात दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। दिल्ली की आप सरकार ने पुलिस, जमीन, नगर निगमों तथा नौकरशाही को अपने नियंत्रण में लाने की मांग करते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य के मुद्दे पर 18 मई को एक मसौदा विधेयक जारी किया था तथा 30 जून तक जनता से सुझाव मांगे थे।

CM केजरीवाल ने पूरी दिल्ली पुलिस को नहीं बोला था 'ठुल्ला': कोर्ट

सरकार की वेबसाइट पर जनता की टिप्पणियों के लिए रखे गए दिल्ली राज्य विधेयक 2016 के अनुसार नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली छावनी क्षेत्र प्रस्तावित दिल्ली राज्य के अधिकारक्षेत्र से बाहर रहेंगे। उपराज्यपाल शब्द की जगह राज्यपाल शब्द होगा।

'आप' के 21 विधायकोंं की सदस्यता रद करवाने के लिए EC पहुंची भाजपा

भाजपा में कुछ नेताओं के विवादास्पद बयानों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बारे में पार्टी के आधिकारिक रूख को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्यान विकास और सुशासन पर है।वेंकैया ने कहा, कुछ लोग यहां और वहां कुछ बातें कहते रहते हैं। यह लोकतंत्र है। लेकिन आपको पार्टी के आधिकारिक रूख को देखना चाहिए। यह देखना चाहिए कि सरकार का आधिकारिक रूख क्या है। प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में हमें स्पष्ट रूप से बताया है कि हमारा ध्यान विकास और सुशासन पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.