विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में वन महोत्सव पर लगाए गए पौधे

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 14 Jul 2015 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2015 02:45 PM (IST)

समूचे हरियाणा में आज वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस आयुक्त गुडगांव व अन्य अधिकारियों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव। समूचे हरियाणा में आज वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस आयुक्त गुड़गांव व अन्य अधिकारियों ने वन महोत्सव के अवसर पर नई पुलिस लाइन मानेसर में पौधरोपण किया।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह ने कहा कि पौधे पर्यावरण व वातावरण को शुद्ध रखते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव नोरंगपुर व मानेसर के पास बन रही नई पुलिस लाइन में अधिक से अधिक पौधे हमें लगाने चाहिए, ताकि भविष्य में यहां हरियाली की कमी ना रहे।

प्रर्यावरण को शुद्ध रखने में पेड़ों का महत्व यदि हम अब नहीं समझेंगे, तो भविष्य में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। गुडगांव पुलिस ने इस सीजन में लगभग 4 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।