यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बैलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत...पढ़ें खबर
खारी बावली इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक (35) बैलगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में घायल हुए युवक ...और पढ़ें

नई दिल्ली। खारी बावली इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक (35) बैलगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में घायल हुए युवक को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर बैलगाड़ी चलाने वाले रहीन उर्फ रफीम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ईदगाह, पीपल वाली गली इलाके में रहने वाला रहीन बृहस्पतिवार सुबह बैलगाड़ी से माल ढुलाई के लिए खारी बावली इलाके में जा रहा था। सुबह करीब 8.15 बजे जैसे ही वह नया बांस मोड़ से कट्टा बरियान की ओर मुड़ा, वहां से गुजर रहा युवक उसकी चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ा।
बैलगाड़ी का पहिया युवक पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल को इलाज के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने बैलगाड़ी जब्त कर रहीन को गिरफ्तार कर लिया।
