विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SMS के जरिए रेल कर्मियों को बर्थडे विश करेंगे सुरेश प्रभु

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 24 Jun 2016 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 08:45 AM (IST)

रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और एक ट्वीट पर मदद पहुंचाने जैसी पहल के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु अब एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। जन्मदिन पर अपनोंं से मिलने वाले बधाई सदेंंश का इंतजार सभी को रहता है। यदि आप नौकरी कर रहे होंं और आपका बॉस आपको जन्मदिन पर बधाई देता है तो आपकी खुशी का ठिकाना नहींं रहता है। ऐसे मेंं किसी सरकारी कर्मचारी के मोबाइल पर उस विभाग के मंंत्री का बधाई संंदेश आ जाए तो उसकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ इसी तरह की खुशी रेलकर्मियोंं को मिलने वाली है क्योंंकि रेलमंंत्री सुरेश प्रभु न सिर्फ उन्हेंं जन्मदिन की बधाई देंंगे बल्कि रेलवे के विकास मेंं उनके योगदान की सराहना भी करेंंगे। इस योजना पर अमल के लिए रेलवे ने काम शुरू कर दिया है और सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीनोंं मेंं प्रभु अपने कर्मचारियोंं को हैप्पी बर्थडे बोलना शुरू कर देंंगे।

यात्रियोंं से जुड़ाव के लिए सोशल मीडिया को बढ़ावा, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, रेल यात्री पखवाड़ा मनाने और उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं हल करने की बात करने वाले रेलमंंत्री अपने विभाग के कर्मचारियोंं की समस्याओंं को लेकर भी जागरूक हैं और उसे दूर करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं।

प्रभु के ट्वीट से झारखंड से भागी किशोरी बरामद, बहन ने कहा 'शुक्रिया'

हाल ही मेंं उन्होंंने शौचालय युक्त वातानुकूलित रेल इंंजन की शुरुआत की है। इससे रेल इंंजन मेंं शौचालय की सुविधा नहींं होने से चालकोंं को होने वाली परेशानी दूर होगी। वहींं, ट्रैक मैन को पहले की तुलना मेंं कम बोझ उठाकर चलना होगा। इसके लिए उन्हेंं नई किट दी जा रही है जिसका वजन पहले से दस किलोग्राम कम है। इसी तरह से कर्मचारियोंं की विभागीय समस्याओंं का समाधान भी शीघ्र किया जा रहा है।

समस्याएं दूर करने के साथ ही प्रभु कर्मचारियोंं के साथ भावनात्मक संंबध बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि वे सार्वजनिक कार्यक्रमोंं मेंं रेलवे कर्मचारियोंं के योगदान का जिक्र करना नहींं भूलते हैंं। ऐसा कर वह कर्मचारियोंं को प्रोत्साहित करते हैंं। इसी कड़ी मेंं अब वे अपने अधिकारियोंं व कर्मचारियोंं को उसके जन्मदिन पर बधाई देंंगे। इसके लिए कर्मचारियोंं के जन्मदिन और मोबाइल नंंबर का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने टाइगर एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

कर्मचारियोंं तक सदेश भेजने के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है जिसमेंं कर्मचारियोंं का मोबाइल नंंबर और जन्मतिथि को फीड किया जाएगा। इसके बाद रेलमंंत्री के नाम से कर्मचारियोंं को उनके जन्मदिन पर एसएमएस से सदेश मिलेगा। शुरुआत मेंं सिर्फ सीयूजी नबर वाले कर्मचारियोंं को ही यह सौभाग्य मिलेगा, लेकिन जल्द ही अन्य कर्मचारियोंं को भी इस तरह के संंदेश मिलेंंगे। रेलवे अधिकारियोंं का मानना है कि रेलमंंत्री की इस पहल का कर्मचारियोंं पर सकारात्मक असर पड़ेगा और टीम भावना बढ़ेगी।