विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: ढाई करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 08:23 PM (IST)

क्राइम ब्राच ने बदायूं (उत्तर प्रदेश) से ड्रग्स की तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के विभिन्न इलाकोंं मेंं आपूर्ति करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। क्राइम ब्राच ने बदायूं (उत्तर प्रदेश) से ड्रग्स की तस्करी कर दिल्ली एनसीआर और पंजाब के विभिन्न इलाकोंं मेंं आपूर्ति करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 किलो अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब ढाई करोड़ रुपये है। आरोपी की पहचान बदायूं निवासी कालीचरण (35) के रूप मे हुई है। वह काफी समय से ड्रग्स की तस्करी कर रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कालीचरण को गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को खजूरी खास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ मेंं उसने पुलिस को बताया कि वह तस्करी के लिए बदायू से ड्रग्स की खेप पूरन से लेता था। इसके बाद ड्रग्स को दिल्ली-एनसीआर व पंजाब मे खरीदारोंं तक पहुंचाता था। वह वर्ष 2005 मेंं दिल्ली आया था। शुरू मेंं उसने ठेकेदार के साथ दिहाड़ी मजदूरी की। आर्थिक स्थित खराब होने के कारण वह परिवार के साथ पंंजाब के होशियारपुर चला गया। वहा उसे नशे की लत लगी। इसके बाद ड्रग्स तस्करोंं के संपर्क मेंं आया। पुलिस उससे पूरन से ड्रग्स खरीदने वाले दिल्ली के खरीदारो का पता जानने मेंं जुटी है। पूरन की गिरफ्तारी के लिए बदायू पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से लाते थे हथियार