विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्धनग्न महिला को पीटता रहा हैवान पति, देखती रही भीड़

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 20 Apr 2016 05:02 PM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2016 07:39 AM (IST)

पति ने पड़ोसी से संबंध बनाने लगाकर पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। अर्धनग्न स्थिति में आने पर भी उसे नहीं छोड़ा और भीड़ की मौजूदगी में पीटता रहा।

News Article Hero Image

नोएडा [ललित विजय]। पत्नी ने पड़ोसी से जरा-सी मदद क्या ले ली हैवानियत पर उतारु पति ने उसे अवैध संबंध का गुनहगार बना दिया। इतनी ही नहीं पड़ोसी से संबंध बनाने लगाकर पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। अर्धनग्न स्थिति में आने पर भी उसे नहीं छोड़ा और भीड़ की मौजूदगी में पीटता रहा।

फफककर रोने लगी महिला

चोट अगर शरीर पर हो तो उसे भुलाया जा सकता है, दिल और दिमाग पर लगे चोट को कैसे मिटा दूं? कोतवाली सेक्टर 39 के स्वागत कक्ष में बैठी महिला पुलिस से यह बात बोल फफक-फफक कर रोने लगे। उसे दर्द किसी अनजान ने नहीं बल्कि सात जन्मों तक साथ देने का वादा करने वाले पति ने दिया था। जो एक शक का शिकार है।

पति अय्याश, पीता है दिनभर शराब

सेक्टर 100 में स्थित बिजली घर में बने स्टॉफ क्वाटर में बिजली विभाग का कर्मचारी वारिश अली रहता है। वारिश की पत्नी का कहना है कि शादी के 17 साल हो गए हैं। दो बेटियां और एक बेटा है। पति का पूरा समय शराब पीने और अय्याशी में निकल जाता है। वह दफ्तर भी नहीं जाते।

बिजली विभाग से जो तनख्वाह मिलती है, उसे शराब पर खर्च कर देते हैं। इस कारण पिछले दो साल से बच्चों की पढ़ाई भी बंद है। हालात यह है कि बच्चों की तबीयत खराब होने पर दवा के लिए भी पैसा नहीं होता। बच्चों के बीमार होने पर पड़ोसियों से पैसे लेकर उनका इलाज कराना पड़ता है।

महिला ने बताया कि बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। पड़ोसी से दो सौ रुपये लेकर बेटे का इलाज कराया। यह बात पति को पता चली। पहले तो उन्होंने पड़ोसी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर भला बुरा कहा। फिर बच्चों के सामने ही पिटाई शुरू कर दी।

मैं बचने के लिए सड़क पर भागी। पति ने सड़क पर सबके सामने मेरे कपड़े फाड़ दिए। मुझे अर्धनग्न कर पिटा। मैं बिजली विभाग के कार्यालय में भागकर गई। जहां दो कर्मचारियों ने मुझे बचाया। महिला ने इस घटना की शिकायत लखनऊ स्थित महिला हेल्पलाइन पर फोन कर दी।

जहां से कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने सोमवार देर रात महिला की लिखित शिकायत पर पत्नी को अर्धनग्न कर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में वारिश अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब उसकी तलाश चल रही है। फिलहाल महिला बच्चों के साथ एक रिश्तेदार के घर पर रह रही है