Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली पुलिस का SHO गिरफ्तार

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 30 Apr 2016 02:27 PM (IST)

    महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में सब्जी मंडी थाना पुलिस ने विजय विहार के एसएचओ दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image

    नई दिल्ली। महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में सब्जी मंडी थाना पुलिस ने विजय विहार के एसएचओ दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। सब्जी मंडी इलाके में रहने वाली महिला ने 2 दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले महिला द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में एसएचओ दिनेश का नाम भी लिखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने व्हाट्सएप से भेजा समन, अदालत ने लगाई फटकार

    मृतक महिला का पति रामनिवास आपराधिक प्रवृति का शख्स था, जिसे दिनेश ने थाने बुलाकर बुरी तरह से पीटा था। महिला ने सुसाइड नोट में एसएचओ दिनेश पर खुदकुशी के लिए उकसाने की बात लिखी, जिसे आधार बनाकर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    दिल्ली पुलिस कर्मियों के पास आएगा 'हैप्पी बर्थडे टू यू' का बधाई संदेश