विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिसाहड़ा कांड: पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम अखिलेश, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 03 Oct 2015 03:52 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 Oct 2015 09:34 PM (GMT+05:30)

बिसाहड़ा गांव में बीफ खाने को लेकर भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या किए जाने के मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा। बिसाहड़ा गांव में बीफ खाने को लेकर भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इकलाख के परिजनों को लेकर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री आशु मलिक लखनऊ के रवाना हो चुके हैं। दादरी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए मृतक इकलाख के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है।

इससे पहले बिसाहड़ा गांव में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी युवकों का नाम विशाल व शिवम है। गौरतलब है कि पुलिस हत्याकांड में शामिल 10 आरोपियों में से अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम केजरीवाल

इससे पहले आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए आखिरकार इकलाख का परिवार तैयार हो गया। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास और अशुतोष भी थे। अरविंद केजरीवाल ने अखलाक की मां असगरी से मुलाकात कर पूरी बात सुनी और सांत्वना दी।

गांव के बाहर ही रोक दिया था अरविंद को

इकलाख के परिवार से मिलने दादरी के बिसाहड़ा गांव पहुंचे अरविन्द केजरीवाल को गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया था। अरविंद केजरीवाल को गांव के बाहर ही रोक दिया गया था जिसके बाद वह एनटीपीसी गेस्ट हाउस पहुंचे थे।

ग्रामीणों के निशाने पर मीडिया

बिसाहड़ा के बुजुर्गों और महिलाओं ने मीडिया को भी गांव से बाहर निकाल दिया था। दरअसल इकलाख के परिवार की अपील के बावजूद खबरिया चैनलों ने यहां डेरा जमा रखा था।

खबर यह भी है कि गांव के कुछ लोगों ने मीडिया की गाड़ियों पर हमला किया और तोड़फोड़ की। गांव की महिलाओं ने कहा कि पिछले चार दिनों से मीडिया के लोगों ने यहां के जीवन को प्रभावित किया हुआ है जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है।

इस बीच खबर ये भी है कि दादरी हिंसा की जांच यूपी एसटीएफ को सौंपी गई है। एसटीएफ के डीएसपी ने इकलाख की बेटी सहिस्ता से भी बात की है और उसके बयान दर्ज किए हैं। सहिस्ता ही इस मामले में वादी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।