Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खूबसूरत लड़कियों से माल में चलाया जाता था सेक्स रैकेट, सिर्फ़ नाम का था SPA सेंटर

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 05 Oct 2017 04:54 PM (IST)

    रेड के दौरान मसाज पार्लर के संचालक हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

    खूबसूरत लड़कियों से माल में चलाया जाता था सेक्स रैकेट, सिर्फ़ नाम का था SPA सेंटर

    फरीदाबाद ( जेएनएन)। हरियाणा के फरीदाबाद के एक मॉल में मसाज सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने सेक्टर-20बी में मैनहटन मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने ने डीसीपी एनआइटी के नेतृत्व में छापेमारी कर नौ लड़कियों और पांच लड़कों को गिरफ्तार किया है। सभी आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे।

    यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR के नामी मॉल में चलता था देह व्यापार का धंधा, यूं मिलते थे युवा जोड़े

    पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। क्राइम ब्रांच बड़खल प्रभारी विमल कुमार ने छापेमारी में अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ेंः खुलासाः SPA सेंटर व मसाज पार्लर का बोर्ड लगाकर चलाते हैं सेक्स रैकेट

    पकड़े गए आरोपियों के नाम खुशबू, रूबी, निशु, नूरी अंजुम, प्राची, रोशनी, सलीमा, अंजली, मुस्कान राजीव, विशाल, गजेंद्र, बाबे और प्रदीप हैं। मसाज पार्लर के संचालक हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।

    यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR के नामी मॉल में चलता था देह व्यापार का धंधा, यूं मिलते थे युवा जोड़े

    पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि शहर में चल रहे ज्यादातर मसाज पार्लर देह व्यापार के अड्डे बने हुए हैं। मसाज पार्लर पर कोई शक भी नहीं करता, इसलिए युवकों को ये सुरक्षित लगते हैं।

    यह भी पढ़ेंः बीवी के गैर मर्द से नाजायज रिश्‍ते, नाम पता चला तो पति रह गया दंग