विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के 'Talk to AK' कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 27 Nov 2016 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 08:06 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर करोड़ों रुपये अतिरिक्त कमाया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'टॉक टु एके' कार्यक्रम के जरिये जनता से रूबरू होने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर करोड़ों रुपये अतिरिक्त कमाया गया है।

विपक्ष के नेता ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से मांग की है कि मुख्यमंत्री की छवि चमकाने के लिए 'टॉक टु एके' कार्यक्रम चलाने वाली कंपनी परफेक्ट रिलेशन्स को नियमों के खिलाफ जाकर काम सौंपने के मामले की जांच की जाए।

विपक्ष का आरोप- मुख्यमंत्री की छवि चमकाने में हुई 'गड़बड़ी'

भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की छवि चमकाने के लिए वित्त विभाग और सीबीसी मैन्युअल का खुला उल्लंघन करते हुए मैसर्स परफेक्ट रिलेशन्स लिमिटेड को 15 जून 2016 को 5 साल के लिए सलाहकार सेवाएं देने के लिए मासिक 25 लाख रुपये पर अनुबंधित किया।

यह है आरोप

अनुबंध के तहत इसकी फीस कुल 15 करोड़ रुपये बनी। इस कंपनी को सिर्फ सलाहकार नियुक्त किया गया था। अनुबंध की शर्तों के तहत क्लॉज 3.2.2 में यह स्पष्ट उल्लेख था कि कंपनी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी अन्य एजेंसी को अपने साथ काम में नहीं लगाएगी।

आरोपों के मुताबिक, 6 जुलाई 2016 को अनुबंध की शर्तों का खुला उल्लंघन करते हुए परफेक्ट रिलेशन्स ने सरकार के पास एक प्रस्ताव रखा। इसके अनुसार मुख्यमंत्री की छवि निखारने के लिए 'टॉक टु एके' नामक कार्यक्रम का फेसबुक और वेब पॉर्टल्स पर प्रसारण किया जाए। इस कार्य के लिए कंपनी ने 1,58,75,000 रुपये की फीस की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।