विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक के काम से महिला को फॉर्म हाउस ले गया रिश्तेदार, जबरन किया दुष्कर्म

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 05:26 PM (IST)

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले ही उसका निकाह हुआ था। दो दिन पहले उसका जेठ उसे ...और पढ़ें

बैंक के काम से महिला को फॉर्म हाउस ले गया रिश्तेदार, जबरन किया दुष्कर्म
बैंक के काम से महिला को फॉर्म हाउस ले गया रिश्तेदार, जबरन किया दुष्कर्म

गुरुग्राम [जेएनएन]। सोहना के निकटवर्ती गांव में रहने वाली एक महिला ने सोहना सिटी थाने में शिकायत देकर अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले ही उसका निकाह हुआ था। दो दिन पहले उसका जेठ उसे सोहना यह कहकर ले गया कि उसके पति ने बैंक के काम से बुलाया है।

बैंक ले जाते वक्त जेठ ने एक फॉर्म हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर महिला ने पति को बताया तो वह उसे थाने लेकर पहुंचा। हालांकि आरोपी पक्ष का कहना है कि कहासुनी हुई थी और दुष्कर्म का आरोप लगा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया आरोपों की जांच चल रही है। 

यह भी पढ़ें: सास ने अपनी जवान बहू का करवाया सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो भी बनाया

यह भी पढ़ें: भाई ने मां को बताई पड़ोसी की करतूत, बाथरूम का दरवाजा खुलते ही सामने आई हकीकत