विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोटो होगी खास तो 'प्रभु' से मुलाकात का मिलेगा सौभाग्य

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 25 Apr 2016 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 09:41 AM (IST)

भारतीय रेल ने अनोखा प्रयोग शुरू किया है। अगर आप सेल्फी लेने में एक्सपर्ट हैं तो आपको रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलने का मौका भी मिल सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, संतोष कुमार सिंह। सेल्फी के इस दौर में रेल यात्रा के दौरान मनमोहक फोटो खींचना अब आम बात है। यात्रियों के इस शौक को भारतीय रेलवे ने जुड़ने का आधार बनाया है। कोई भी यात्री रेल से यात्रा के दौरान मनमोहक दृश्य को कैमरे में कैद कर उसे रेलवे के ट्विटर एकाउंट या इंस्टाग्राम पर भेज सकता है। यदि उसकी तस्वीर अच्छी होगी तो न सिर्फ उसे भारतीय रेल की मासिक पत्रिका देशबंधु मे प्रकाशित किया जाएगा, बल्कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु उससे खुद मिलेंगे।

रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे वेंडिंग मशीन, बटन दबाते ही मिलेगा लजीज व्यंजन

रेलमंत्री ने रेल दृष्टि प्रतियोगिता की शुरुआत की है। रेलयात्री यात्रा के दौरान ट्रेन, रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, रेलवे पुल तथा ट्रेन से दिखने वाले मनमोहक दृश्य की तस्वीर खीचकर रेलदृष्टि हैश टैग के साथ पोस्ट कर सकते है। रेल मंत्रालय उनमें से अच्छी तस्वीर का चयन कर उस रेलयात्री को मुलाकात का न्योता भेजेगा। साथ ही उस तस्वीर को रेलमंत्री रीट्वीट भी करेगे।

अब दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर होगा सुहाना, चलेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन

सुरेश प्रभु व रेल मंत्रालय के ट्वीट करने के बाद से रेल यात्रियों में तस्वीर खीचकर भेजने की होड़ लग गई है। पिछले तीन दिनों में हजारों की संख्या में फोटो भेजे जा चुके हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेलवे की साफ-सफाई, आम यात्रियों को रेलवे से जोड़ने, रेलवे की छवि सुधारने तथा रेल की सुविधाओं को हर ओर पहुंचाने के मकसद से रेलमत्री ने इस प्रतियोगिता की शुरुआत की है।

अब 200 किमी रफ्तार वाली ट्रेन की तैयारी में रेल मंंत्रालय

सुरक्षा का ख्याल रखें यात्री

फोटो खींचते समय दुर्घटना न हो इसके लिए ने यात्रियों से पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। रेल मंत्रालय के ट्वीट में यात्रियों से व्यक्तिगत सुरक्षा का ख्याल रखने को कहा है। नियम का उल्लंघन कर फोटो खीचने पर कार्रवाई भी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।