विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुनक नहर से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा, केजरीवाल बोले- 'शुक्रिया'

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 22 Feb 2016 07:45 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 22 Feb 2016 09:36 AM (GMT+05:30)

दिल्ली को पानी संकट से राहत मिल गई है। तीन दिन बाद सेना ने मुनक नहर से जाटों को हटा दिया। इसके बाद नहर से दिल्ली के लिए पानी छोड़ दिया गया। माना जा रहा है कि आज शाम तक नहीं तो कल सुबह तक दिल्ली के लोगों

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली को पानी संकट से राहत मिल गई है। तीन दिन बाद सेना ने मुनक नहर से जाटों को हटा दिया। इसके बाद नहर से दिल्ली के लिए पानी छोड़ दिया गया। माना जा रहा है कि आज शाम तक नहीं तो कल सुबह तक दिल्ली के लोगों को पानी संकट से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।

मुनक नहर से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के साथ सेना का भी शुक्रिया अदा किया है।

इससे पहले आज सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर पानी के संकट से सबको अवगत कराया था और उन्होंने इसको लेकर केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई थी।

इससे पहले पानी संकट की जानाकारी दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने दी। उन्होंने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि मुनक कैनाल आज भी बंद है। मैंने अपने अधिकारियों से बात की है। जरूरत के मुताबिक, लोगों का पानी मुहैया कराने के लिए पानी के टैंकर तैयार है। इसके साथ उन्होंने यह जानकारी भी दि आज सुप्रीम कोर्ट पानी किल्कत को लेकर दाखिल याचिका में मौजूद रहेंगे।

इससे पहले रविवार को भी इसका असर अधिक देखा गया। दिल्ली सरकार ने हरियाणा व केंद्र सरकार से मूनक नहर के पास सेना तैनात कर जल्द पानी आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। देर शाम तक हरियाणा से मूनक नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका था। ऐसे में आज स्थिति सामान्य होने की संभावना कम ही है।

लिहाजा, सरकार ने आज स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से संभलकर पानी का इस्तेमाल व बचत करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी की शाम को आंदोलनकारियों ने मूनक नहर का गेट बंद कर दिया था। इस वजह से दिल्ली जल बोर्ड के नौ में से सात जल शोधन संयंत्र ठप हो गए हैं। इस कारण वीवीआइपी समेत दिल्ली के 60 फीसद से ज्यादा इलाकों में पानी आपूर्ति बंद हो गई है, क्योंकि संयंत्रों में बिल्कुल पानी नहीं बचा है।

रविवार सुबह 8.30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

इसके बाद बताया गया कि राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, अस्पतालों, रक्षा प्रतिष्ठानों व दिल्ली फायर ब्रिगेड को छोड़ अन्य मंत्रियों, विभागों आदि में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी, क्योंकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी), उत्तरी दिल्ली, उत्तरी पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली व दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है।

इन इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान रहे। दक्षिणी दिल्ली के भी कालकाजी, गेट्रर कैलाश, नेहरू प्लेस आदि कई इलाकों में पानी की किल्लत रही। छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी रविवार को जल बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी पूरे दिन व्यस्त रहे और पानी की किल्लत की शिकायत पर कई जगहों पर लोगों को टैंकर से पानी आपूर्ति की गई।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में पानी का संकट हो गया है। पानी की बचत कर बराबर वितरण जरूरी है। इसलिए सभी लोगों के बीच पानी का बराबर वितरण किया जा रहा है। इसमें मैं भी शामिल हूं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत कर मूनक नहर के गेट के पास सेना तैनात करने की मांग की है।

यदि मूनक नहर में हरियाणा से पानी जल्द छोड़ भी दिया जाता है तब भी संयंत्रों से आपूर्ति शुरू होने में 24 घंटे का समय लग जाएगा। इस तरह पानी की किल्लत अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।