Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छलावा है AAP का घोषणापत्र, झूठे वादे कर रहे हैं केजरीवाल: भाजपा

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 29 Jan 2017 07:04 PM (IST)

    मनोज तिवारी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अपने झूठे वादों को हर जगह बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

    छलावा है AAP का घोषणापत्र, झूठे वादे कर रहे हैं केजरीवाल: भाजपा

    नई दिल्ली [ जेएनएन ]। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के घोषणापत्र को प्रदेश भाजपा ने छलावा करार दिया है। भाजपा का कहना है कि 'आप' का यह घोषणापत्र उसके 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए घोषणापत्र की नकल मात्र है। दिल्ली की तरह ही पंजाब में भी झूठे वादे किए गए हैं। इसलिए प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता इसकी असलियत वहां के लोगों को बताएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अपने झूठे वादों को हर जगह बेचने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्लीवासियों के दुखद अनुभव को पंजाबवासियों तक पहुंचाने की जरूरत है ताकि वे गुमराह होने से बच सकें। इसलिए दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में पंजाब के विभिन्न शहरों में 'आप' की पोल खोल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: केजरीवाल समेत AAP मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर CAG ने उठाए सवाल

    भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में भी 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा देने का वादा किया था लेकिन आज तक इस मुद्दे पर कोई ठोस काम नहीं किया गया। पीड़ितों के लिए 2014 में केद्र सरकार की ओर से जारी अतिरिक्त मुआवजे को लंबे समय तक केजरीवाल सरकार दबाए रखी।

    दिल्ली में आठ लाख लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने अब तक आठ सौ 'आप' कार्यकर्ताओं को सरकारी पदों पर तैनात किया है। स्कूलों व सड़कों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने और आम आदमी कैंटीन का वादा भी पूरा नहीं हुआ। नए अस्पताल के नाम पर सिर्फ 50 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं उसमे भी अधिकतर बंद रहते हैं। इसी तरह से अन्य वादे भी पूरे नहीं किए। इसलिए पंजाब के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें: UP चुनाव 2017: जब नेता जी को महंगी पड़ गई गधे की सवारी, जानिए कैसे

    भाजपा का पोल खोल अभियान

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता से किए गए वादे की पोल खोलने क लिए युवा मोर्चा के 230 कार्यकर्ता पंजाब की विभिन्न विधानसभाओं में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। चाहे वाई-फाई का वादा हो , स्कूल-कॉलेज खोलने का वादा हो या भ्रष्टाचार मुक्त शासन का सभी में केजरीवाल सरकार विफल रही है। पजाब को नशामुक्त करने की बात करने वाले केजरीवाल ने दिल्ली में शराब के 350 नए ठेके शुरू किए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner