विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DDCA घोटाला: जेटली को राहत, कोर्ट में पेशी से मिली छूट

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 03 Feb 2016 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2016 07:37 AM (IST)

अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के छह नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के छह नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बुधवार को जेटली को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है।

AAP नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करने वाले अरुण जेटली ने DDCA में उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों के कागजात उपलब्ध कराए जाने के लिए याचिका दी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। फिलहाल कोर्ट किसी को समन भेजने से पहले सबूत रिकॉर्ड कर रहा है।

बयान दर्ज कराते समय जेटली ने कोर्ट ने कहा कि AAP नेताओं ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। घोटाले के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसी से एक पैसा भी नहीं लिया। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।