विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रंग लाया विदेश मंत्री का प्रयास, पाक हिंदू लड़की को मिलेगा स्कूल में एडमिशन

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 11:35 AM (IST)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगामी दो दिनों के दौरान पाकिस्तानी हिंदू छात्रा को सरकारी स्कूल में एडमिशन का भरोसा दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पाकिस्तान हिंदू शरणार्थी छात्रा मधु को स्कूल में एडमिशन दिलाने का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का प्रयास रंग लाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगामी दो दिनों के दौरान उसे सरकारी स्कूल में एडमिशन का भरोसा दिया है।

यहां पर याद दिला दें कि पाकिस्तान की हिंदू शरणार्थी छात्रा मधु से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुलाकात की थी। दिल्ली के स्कूल में दाखिले के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण मधु कई दिनों से भटक रही है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आमंत्रण पर मधु शनिवार को उनसे मिलने सुषमा स्वराज के घर गई थी। उसने इस मुलाकात के बाद बताया कि उसके पास आधार कार्ड नहीं होने से वह स्कूल में नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए संघर्ष कर रही थी। मगर, अब विदेश मंत्री ने उसे आश्वासन दिया है कि उसका दाखिला सोमवार को हो जाएगा। अब इस पर पहल करते हुए शिक्षा मंत्री ने मधु के अगले दो दिनों में एडमिशन का भरोसा दिया है।

पाकिस्तानी लड़की मधु से मिलीं सुषमा स्वराज, स्कूल में दाखिले का दिया भरोसा

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में तीन दिन पहले एक युवा पाकिस्तानी शरणार्थी मधु की परेशानी के बारे में रिपोर्ट खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर को स्वत: संज्ञान लेते हुए सुषमा ने मधु को अपने घर बुलाया था। सुषमा ने शुक्रवार की रात को ट्वीट करके मधु से कहा कि उन्होंने मीडिया में मधु की खबर देखी है।

केजरीवाल को झटके पर झटका, HC ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद की

कृपया कर मेरे आवास पर कल (शनिवार) को शाम 7 बजे मिलें। सुषमा के फालोअर्स ने इस समाचार के साथ उन्हें टैग कर दिया था और उनसे मधु की मदद करने की अपील की थी।

उल्लेखनीय है कि 16 वर्षीय मधु पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न बढ़ने के बाद वहां से भारत चली आई थी। अपने परिवार के साथ वह दो साल पहले पाक से भारत आई थी। पाकिस्तान छोड़ते हुए उसके सभी जरूरी दस्तावेज वहीं छूट गए थे।

लिहाजा, उसे दिल्ली सरकार के संजय कालोनी स्थित को-एड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में दाखिला नहीं मिल रहा था। उसने वकील और समाजसेवी अशोक अग्रवाल से तब मदद मांगी।

उन्होंने उसकी मदद के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी। हालांकि वहां से कोई जवाब नहीं आया। इस बीच सुषमा स्वराज ने मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए ट्वीट किया, जिसके बाद अशोक अग्रवाल ने मधु का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराने की अपील की है।