विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्जी डिग्री विवाद में अब फंसे आप विधायक सुरेंद्र सिंह

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Wed, 10 Jun 2015 01:11 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2015 01:26 PM (IST)

जितेंद्र सिंह तोमर के बाद आम आदमी पार्टी के एक और विधायक डिग्री विवाद में फंसते नज़र आ रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जितेंद्र सिंह तोमर के बाद आम आदमी पार्टी के एक और विधायक डिग्री विवाद में फंसते नज़र आ रहे हैं। इस बार दिल्ली कैंट से आप के विधायक सुरेंद्र सिंह के पास फ़र्ज़ी डिग्री होने का आरोप लगा है।

बीजेपी के करन सिंह तंवर ने दिल्ली हाइकोर्ट में एक याचिका दी है जिसमें सुरेंद्र सिंह पर नामांकन के वक़्त हलफ़नामे में ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया है। याचिका में कहा गया है कि आप विधायक ने हलफ़नामे में 2012 में सिक्किम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने की जानकारी दी है। जबकि एक RTI के जवाब में यूनिर्वसिटी ने इससे इनकार किया है।

बीजेपी नेता ने हाइकोर्ट से सुरेंद्र सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। हाइकोर्ट ने आप विधायक से च हफ़्ते में इस मामले में जवाब दाख़िल करने को कहा है। साथ ही चुनाव आयोग को भी रिकॉर्ड देने के निर्देश दिए गए हैं।